राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार तरैया निवासी राम प्रकाश सिंह व राजवाड़ा निवासी कोरैसा खातून सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं तरैया निवासी विवेक कुमार को आपसी विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश सिंह व विवेक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग