- बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी दल सिर्फ और सिर्फ सत्ता के भूखे हैं- अभिमन्यु कुमार सिंह ‘मनीष’
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। हिंदू महासभा के टिकट पर तरैया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके चर्चित फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता अभिमन्यु कुमार सिंह ‘मनीष’ लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता व संगठन मंत्री रविंद्र सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोजपा ज्वाइन करने के बाद अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष ने कहा कि बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी दल सिर्फ और सिर्फ सत्ता के भूखे हैं। जबकि लोजपा (रामविलास) बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ पॉजिटिव पॉलिटिक्स की शुरुआत कर रही है। वे लंबे वक्त से राजनीति में हैं तथा जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और चिराग पासवान में बिहार का भविष्य देख कर के वे पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरे सारण प्रमंडल के युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। युवाओं की टीम बनाई जाएगी तथा पूरे जोश खरोश के साथ बिहार में परिवर्तन की एक बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लोजपा में शामिल होने के बाद तरैया विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता भी उनके टीम में शामिल हो गए हैं। एक नए संकल्प और विकल्प के साथ ‘चिराग है तो भरोसा है’ नारे के साथ जन जन तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बातों और नव बिहार को लेकर जो सोच है उसको पहुंचाऊंगा। लोजपा (रामविलास) ज्वाइन करने पर अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष को लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में विजय पासवान, मंटू सिंह, तूफानी सिंह, भूषण सिंह, मंटू गिरी, सोनू ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, यशवीर पटेल, पप्पू सिंह, नंदकिशोर यादव सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा