राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के फरीदपुरा गांव स्थित रामजानकी मठिया परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर नेवारी गोविंदापुर घाट तक गई, जहां डबरा नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सैकड़ों महिलाओं ने पवित्र जलभरी की। कलश यात्रा सह में करीब 500 महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में कलश के साथ शामिल हुई। गाजा बाजा व डीजे की धुन पर लोग जयकारा लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा में मुख्य रूप से भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव, मुख्य यजमान राजू कुमार सिंह, पत्नी सुमन देवी, आचार्य पंडित देवेंद्र पाठक, वीरेंद्र सिंह, भूषण सिंह, दिग्विजय सिंह, यदुवंश सिंह, रविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह, मनोज सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, डॉ रणंजय सिंह, महंथ सुरेंद्र दास उर्फ मुखिया दास समेत भागवतपुर पंचायत के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ होने से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग