संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के बगल के ही लोगों द्वारा महिला को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मामला थाना क्षेत्र के कमता बाजार का है।पीड़िता कमता गोपालपुर निवासी पावढरी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि कमता बाजार निवासी जंगबहादुर राय, तेजनारायण राय उर्फ टीकू एवं राहुल राय मेरे पति को खिला पिलाकर हमारा जमीन लिखवाने के लिये कातिब के पास जानकारी लेने ले गए थे।जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो जंगबहादुर राय के पास पूछताछ करने गई।जिसपर नामजदों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया एवं मना करने दुर्व्यवहार करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं गले से मंगलसूत्र नोंच लिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग