राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर छपरा हेड क्वार्टर डीएसपी सौरभ जयसवाल एवं दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों सहित सैकड़ों पुलिस कर्मियो ने शहीदों के स्मारक पर फूल माला द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया। डीएसपी हेडक्वार्टर सौरभ जैसवाल की अध्यक्षता में एक मौन सभा का भी आयोजन किया गया। जिमसें 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें पुलिस लाइन के कई पदाधिकारी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे। वहीं 20 अगस्त को ही तीन वर्ष पूर्व अपराधियों से मुठभेड़ में तत्कालीन एसआईटी टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर शहीद मिथिलेश कुमार साह एवं सिपाही शहीद फारुख शहीद हुए थे। जिनकों छपरा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर उनके चित्र पर फूल माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीएसपी टाउन सौरभ जायसवाल ने कहा कि हमें ऐसे पुलिस कर्मियों से प्रेरणा मिलती है कि वह कैसे अपने फर्ज के लिए काम करते करते शहीद हो गए और इस मौके पर इस भावुक क्षण को हम याद करते हैं। जिससे हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सच्चे मार्गों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। वैसे भी पूरे जिले भर में शहीद मिथलेश कुमार साह की चर्चाएं होती हैं। लोग ईमानदार पुलिस पदाधिकारी के रूप में आज भी मिथलेश कुमार साह का उदाहरण देते हैं कि शहीद मिथलेश एक ईमादार और अपने डियूटी के प्रति काफी सजग रहने वाले पुलिस पदाधिकारी थे। वहीं इस मौके पर एमटी सार्जेंट प्रभा कुमारी ने इस भावुक क्षण में कहा कि जब हम अपने साथी को खो देते हैं तो पुण्यतिथि के रूप में हम उन्हें याद करते हैं और हमें ऐसे सच्चे और ईमानदार शहीद पुलिस कर्मियो की तरह ही अपने कर्तव्यों के प्रति सच्चे मार्गों पर चलते रहने की प्रेरणा मिलती है। इस श्रद्धांजलि सभा में जीपी सार्जेंट, राजू कुमार, लाइन बाबू मधु शर्मा, पुलिस मेंस एसोसिएसन के सचिव उत्तम कुमार पासवान, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, गीता कुमारी, आरक्षी मो. जावेद आलम, आरक्षी जुबैर, अमरेंद्र कुमार, महिला पुलिसकर्मी जिम्मी कुमारी, आरक्षी मौसमी, रिंकी कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग