राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। वन विभाग द्वारा शनिवार को जल जीवन हरियाली योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार में कैंप लगाकर लोगो के बीच पौधों का वितरण किया गया। मशरक पानापुर रेंज के प्रभारी वनपाल अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि आमलोगों में पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मात्र दस रुपया प्रति पौधा की दर से पौधों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण आवश्यक है ।वही मौके पर उपस्थित उप परिसर पदाधिकारी मलय कुमारी ने बताया कि तीन साल के बाद पौधे लगाने वाले वैसे व्यक्तियों को सरकार द्वारा अनुदान दी जाएगी जिनके पचास प्रतिशत पौधे सुरक्षित होंगे। उन्होंने बताया कि अनुदान की राशि सत्तर रुपये प्रति पौधे की दर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न बाजारों में कैंप लगाकर लोगो को जल जीवन हरियाली मिशन के प्रति जागरूक किया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग