राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया टोला में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को घर पर बुलाकर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश आया है। घायल युवक तरैया गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र विवेक कुमार है, जिसको रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में घायल युवक के पिता अरुण सिंह ने तरैया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें सुदेश्वर सिंह, अर्जुन कुमार, विकास कुमार, विनय कुमार, व विजय श्री को नामजद अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि पूर्व के विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके पुत्र को लोहे की रड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग