राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के खराटी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई राम विनय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया तो उपेंद्र महतों के घर के पीछे एक गैलेन में दो लीटर एवं मेघनाथ महतों के घर के पीछे गैलेन में तीन लीटर कुल पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी घर से फरार थे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग