राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा प्रखंड क्षेत्र के अफौर पंचायत में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए चार वार्डों में ई रिक्शा,साइकिल रिक्शा व हर घर डस्टबिन का वितरण शनिवार को किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन एसएलडब्लू के जिला सलाहकार राजीव कुमार,नगरा बीडीओ प्रशांत कुमार अफौर पंचायत के मुखिया रीना राय प्रतिनिधि मिथलेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया।वहीं कार्यक्रम में जिला सलाहकार राजीव कुमार ने कहा कि सभी ग्रामीण स्वच्छता अभियान में स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।वही बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि कचरा उठाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर करवाई की जाएगी।इस मौके पर दरवेश कुमार,विजय कुमार,समेत वार्ड सदस्य व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग