नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शनिवार को मुखिया व उपमुखिया के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप बीपीआरओ जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में अमनौर मकेर के सभी उप मुखिया व मुखिया भाग लिए। ट्रेनर के रूप में जिला नोडल पदाधिकारी त्रिपुरारी कुमार,राजेश कुमार ने जन प्रतिनिधियों को पंचायती राज के शक्ति उसके कर्तब्यों का पाठ पढ़ाया। बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आज से शुभारंभ हुआ है। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत जन प्रतिनिधिओ को उनके कर्तब्यों से बोध कराया जाएगा, जिससे पंचायत का सुचारू रूप से बिकास हो सके। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष निर्मला सिंह, मुखिया सुदीश सिंह, गौतम साह, शालनी कुमारी, बसंतपुर बंगला मुखिया आशा देवी, किरण देवी मुख्य रूप से शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग