राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र देवरिया गाँव में थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर दो गैलनो में भरे अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि थाना पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार और एएलटीएफ टीम जमादार अजय कुमार सिंह दल बल के साथ अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए देवरिया गांव में मोहन सहनी पिता स्वर्गीय बसावन सहनी को दो गैलनो में भरें 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग