राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नेवारी बाजार में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। योग्य एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार सिंह ने परामर्श देकर संबंधित मरीजों को मुफ्त में जांच किया। शिविर में लगभग डेढ़ सौ मरीजों को चिकित्सा परामर्श देने के बाद उनका मुफ्त में जांच किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। चिकित्सक श्री सिंह ने बताया कि चिकित्सा परामर्श शिविर में अधिकतर रोगी देहाती क्षेत्र के आए और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर के सफल संचालन में अहम योगदान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता अर्जुन युवराज, बृजेश कुमार गिरी, अजय कुमार उर्फ मंटू, सोनू यादव एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। लोगों ने चिकित्सक व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग