- घटना को लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चा व्याप्त
- पति को छोड़, बनियापुर के खाकी मठिया निवासी अपने प्रेमी संग रचाई थी शादी, हत्या के बाद प्रेमी फरार
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रविवार की अहले सुबह बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली सिहोरिया मार्ग पर सिहोरिया सिनही पर के समीप सड़क के किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी तब हुई जब सुबह में बच्चें दौड़ लगाने के लिये सड़क पर निकले थे।इस दौरान सड़क के किनारे पड़े महिला की शव को देख बच्चें हतप्रभ रह गए। धीरे- धीरे मामले की जानकारी लोगों तक पहुँची और देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी बनियापुर पुलिस को दी गई। जहाँ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुँच जांच पड़ताल में जुट गए। महिला के शव के बगल में ही सड़क पर एक बाइक गिरा पड़ा था। वही महिला का आधार कार्ड भी मिला। जिससे महिला की पहचान हुई। आधार कार्ड पर अंकित नाम पते के अनुसार उक्त महिला नगरा ओपी क्षेत्र के अरवा निवासी अजय राम की 34 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बताई जाती है। आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए बनियापुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया। वही बाइक और आधार कार्ड को भी जब्त कर थाने लाया गया। जिसके बाद पुलिस घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की तफ्तीश में जुटी है। इधर स्थानीय लोगों मे महिला के शव को लेकर तरह- तरह की चर्चा व्याप्त है। बहरहाल जितनी मुँह उतनी बात की तर्ज पर पूरे दिन लोग घटना को लेकर अलग- अलग ढंग से व्यख्या करते रहे। प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या करने की चर्चा होती रही। मगर शव के समीप ही लावारिस हालात में बाइक और महिला का आधारकार्ड पाया जाना अबूझ पहेली बना हुआ है।
शव की स्थिति को देख घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस:
महिला की शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था की कही अन्यत्र हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उक्त स्थल पर फेंका गया है। वही महिला के वस्त्र भी शरीर पर बेतरतीब ढंग से दिखाई पड़ रहे थे। आधार कार्ड पर अंकित पत्ते के आधार पर कुछ लोग ने अरवा स्थित अपने सगे संबंधियों से जानकारी भी प्राप्त की। जिसके बाद लोगों में इस बात की चर्चा रही कि उक्त महिला का अपने पति से अनबन था। वही उक्त स्थल पर दूसरे प्रांत का रजिस्ट्रेशन वाला बाइक का पड़ा होना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के खुलासे के बाद घटना से जुड़ी कुछ तथ्य आने की संभावना जताई जा रही है। वही महिला के शव की पहचान के बाद मामला खुलकर सामने आया। लेकिन, इस सूचना के बाद भी उसके पति और मायके वाले भी शव लेना तो दूर, देखने के लिए भी नहीं पहुंचे। तब जाकर मामला खुला कि उस महिला का बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया निवासी मिठू दुबे के साथ संबंध था और वह भागकर उस प्रेमी के साथ ही रहती थी। वहीं दोनों ने शादी कर ली थी। अब हत्या के बाद उसका प्रेमी मिठू दुबे फरार है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। ऐसी स्थिति में उसके पहले पति और मायके वालों के द्वारा शव लेने से इनकार कर दिया गया।
थाना प्रभारी की पहल पर परिजन दाह संस्कार के लिए हुए तैयार
मुन्नी देवी बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठोरी गांव निवासी राम कुमार राम की पुत्री थी। उसके शव का पोस्टमार्टम बनियापुर थाना पुलिस के द्वारा कराया गया। जिसके बाद शव के दाह संस्कार की समस्या उत्पन्न हो गई। तब जाकर बनियापुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के द्वारा उसके मायके वालों को दाह संस्कार कराने के लिए इस शर्त पर राजी किया गया कि वह दाह संस्कार के खर्च को वहन करेंगे।
बढ़ती घटनाओ को लेकर लोग चिंतित:
बेखौफ़ अपराधियो द्वारा पुलिस प्रशासन को धत्ता बताते हुए हत्या, लूट, छिनतई आदि घटनाओ को अंजाम दिये जाने से लोग अपने को असुरक्षित महशुस कर रहे है। मालूम हो कि गत शुक्रवार की रात्रि में बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई निवासी 40 वर्षीय शशिरंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह की जमीन विवाद में इशुआपुर में हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिये गोपालगंज के थावे स्थित लछवार गांव के पास फेंक दिया गया था। अभी इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा चल ही रही थी। तबतक सिहोरिया में महिला का शव मिलने से लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।
फोटो-(घटना स्थल पर जुटी भीड़, महिला का शव, गिरा पड़ा बाइक)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा