संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में बाइक स्वामी ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला थाना क्षेत्र के पिरौटा का है।पीड़ित प्रभाकर कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात्रि में अपने दरबाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चला गया।सुबह नींद खुलने पर देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व पुछरी पांडेय टोला से भी दरबाजे से बाइक की चोरी हुई थी।लगातार बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग