राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नाबालिक पुत्री के अपहरण के मामले में पीड़ित माँ ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चार लोगों को नामजद किया है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर मिश्कारी टोले का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरी सत्रह वर्षीय पुत्री को गांव के ही सद्दाम हुसैन, आबिद हुसैन, जुबैदा खातून एवं मुन्नी खातून ने शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर अपहरण किया है।पूरे दिन जब हमारी पुत्री घर नहीं आई तो हमलोग खोजबीन शुरू किए।तब गांव के ही कुछ लोग बताए कि सद्दाब हुसैन के साथ सुबह में दिखाई पड़ी थी। पुछताक्ष के लिये नामजदों के घर पहुँची तो चारों में से कोई दिखाई नहीं दिए। इधर जब हमलोग घर के कमरे की तलाशी किये तो घर मे रखे 80 हजार नकद एवं पांच लाख के सोने चांदी के आभूषण भी गायब थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग