राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना के समीप रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान नगरा पुलिस ने 11 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। उक्त धंधेबाज मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह तथा श्रीकांत कुमार बताया जाता है। वहीं इस संबंध में ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया की वाहन चेकिंग के दौरान एक बाईक पर सवार दो धंधेबाज को 11 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है। वहीं खैरा पुलिस ने मकसूसपुर गांव के समीप से खैरा पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचा रहे तीन शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त शराबी मकसूदपुर गांव निवासी संतोष महतो, पहाड़पुर गांव निवासी अरविंद साह तथा पटेढ़ा गांव निवासी नूरआलम बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग