मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। पटना से अपने कार्य क्षेत्र दिघवारा आने के दौरान बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम का स्वागत व अभिनंदन दूसरे दिन भी जारी रहा। जहां दूसरे दिन सुबह में सारण के प्रसिद्ध मंदिर आमी में पूजा अर्चना करने के बाद आमी महादलित बस्ती के लोगों ने उनका भब्य तरीके से स्वागत व अभिनंदन किया। मंत्री सुरेन्द्र राम को सबसे पहले सारण जिला विकास मित्र संघ के जिलाअध्यक्ष कृष्णा राम ने उन्हें अंगवस्त्र दे स्वागत किया। वहीं महादलित वस्ती के लोगों के साथ काफी संख्या में महादलित महिलाओं ने अपने क्षेत्र के पहली बार विधायक से मंत्री के पद पर सुशोभित सुरेन्द्र राम को फुल- माला पहना कर उनका स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में महेन्द्र राम, चन्द्रिका राम, चन्द्रमा राम, अशोक राम, अखिलेश कुमार, शैलेश कुमार, मनोज कुमार राम, सुभाष राम, संजय राम, चन्दन कुमार, रामपुकार राम, अर्जून कुमार के साथ रामपुर आमी महादलित वस्ती के काफी संख्या में महिलाओं के साथ लोग शामिल थें।



More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी