बनियाुपर में श्रद्धापूर्वक मनी तुलसी दास की जयंती
बनियापुर(सारण)। मंगल करनी, कलिमल हरनी, तुलसी कथा रघुनाथ की,के उदघोष के साथ प्रखण्ड क्षेत्र के कई इलाकों में सोमवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह पर तुलसीदास विरचित रामचरित मानस की चौपाई एवं दोहों का सरस राग में पाठ किया गया। शिक्षक सह समाजसेवी सच्चिदानंद शर्मा ने गोस्वामीजी की जीवनी की व्यख्या करते हुए कहा की रामचरितमानस तुलसीदास की सर्वश्रेष्ठ रचना है। साथ ही वर्तमान परिवेश में सुंदर एवं स्वच्छ समाज के निर्माण के लिये तुलसीदास द्वारा रचित विभिन्न ग्रंथो के अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया गया। कई अन्य वक्ताओं ने कहा की मानस की कथा कल्याणकारी होने के साथ-साथ कलियुग के समस्त पापों को हरने वाली है ।मानस अपने-आप मे सभी वेद-पुराणों की सार है। जिसकी भाषा सरल होने के कारण इसकी पहुँच जन-जन तक व्याप्त है। श्रावण महीने के शुक्लपक्ष सप्तमी तिथि को गोस्वामी तुलसीदास का जन्म हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग