मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी मथुरापुर नदी घाट पर धावा दल द्वारा की गयी छापेमारी में एक लाख 60 हजार 500 सीएफटी बालू जब्त की गयी। इस संबंध में जिला खान निरीक्षक अजीत कुमार ने अवैध रुप से भंडारित बालू के जमीन मालिकों पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया गया कि छापेमारी में हराजी, मथुरापुर नदी घाट के अलग अलग जगहों से कुल 85 लाख 47 हजार 550 रुपए मुल्य के एक लाख 60 हजार 500 सीएफटी बालू जब्त की गयी। धावा दल का नेतृत्व सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, खनिज विकास पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी एवं दिघवारा अंचलाधिकारी एवं भारी संख्या मे पुलिस बल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग