राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने असहनी गांव निवासी लोरिक यादव हत्या कांड में असहनी गांव निवासी सुनील यादव को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि बीते 6 अगस्त को रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के घुरापाली गांव स्थित झुखुड़िया माई स्थान से पश्चिम मवेशी चराने के दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने खैनी मांगने का झांसा देकर लोरिक यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। वहीं गोली मारकर कर हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश चैनपुर की ओर फरार हो गए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग