राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के एकमा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गंगवा गांव से दो लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर एकमा थानाध्यक्ष ने रसूलपुर थानाध्यक्ष के सहयोग से नवादा गांव में छापेमारी कर अपहरण कांड के फरार एक आरोपित हरेन्द्र राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मंडल कारा छपरा भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग