राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राजस्थान के जालौर जिले स्कूल में पढ़ने वाले अबोध छात्र द्वारा मटका से पानी पीने पर शिक्षक द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर देने एवं सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के रामपुर अटौली में दलित युवक की हत्या समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रहे अत्याचार दुराचार शोषण एवं जातीय हिंसा के खिलाफ आंदोलन करने को लेकर शहर के मलखाना चौक स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल में अंबेडकर रविदास महासंघ के अध्यक्ष रामलाल राम के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया। जहां सबसे पहले सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ में अनुसूचित जाति समुदाय के शिक्षक डॉ अवनीश कुमार को कोषाध्यक्ष एवं डॉक्टर दीनबंधु माँझी को संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार में दलितों पर जातीय हिंसा, भेदभाव, छुआछूत में काफी वृद्धि हुई है। तथाकथित सामान्य वर्ग के लोग सामंती मानसिकता अपनाते हुए दलितों पर हिंसात्मक अत्याचार कर रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान के जालोर जिले के स्कूल में पढ़ने वाले अबोध छात्र द्वारा पानी के मटका छू देने पर शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और भाजपा सरकार दलितों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रचते हुए अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के इसुआपुर प्रखंड के रामपुर अटौली गांव में दलित युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया और उसका वीडियो भी वायरल किया गया। ऐसे निर्मम हत्या का अंबेडकर रविदास महासंघ पुरजोर विरोध करती है एवं आक्रोशपूर्ण निंदा करती है। संघ के नेताओं ने दलितों पर हो रहे अत्याचार, दुराचार, शोषण जातीय भेदभाव, छुआछूत के खिलाफ गोलबंद होने का आह्वान किया और आगामी 26 अगस्त को शहर के नगरपालिका चौक पर विशाल आक्रोश सभा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार करने वाले पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें एवं उन्हें आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की है। कहा कि अगर दलितों पर अत्याचार पर रोक नहीं लगाई गई तो संघ व्यापक आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेगी। जिसकी पूर्ण जवाबदेही सरकार और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर शिवनाथ राम, अधिवक्ता रामराज राम देवेंद्र राम, नागेंद्र राम, रविंद्र कुमार दास, रामलाल राम, राज कुमार द्रविड़, राजेश्वर राम, बिंदा राम, जमादार राम, अजय कुमार राय, आनंद कुमार मनोज कुमार बौद्ध, अमरनाथ राम, मेवाचंद्र मांझी, राजेंद्र राम, डॉ रजनीश, डाॅ. दीनबंधु माँझी, जगदीश राम, ललन राम, कन्हैया कुमार, राजू दास, चुन्नू कुमार राम, भुअर राम, राम बहादुर राम शहीद दर्जनों लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग