- सर्वसमत्ति से युवा समाजसेवी राजेश फैशन बने महामंत्री.
- भव्य और विशाल रावण का होगा निर्माण
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विजयदशमी समारोह समिति की एक आवश्यक बैठक विजयदशमी समारोह समिति के अध्यक्ष सलीम परवेज के निवास स्थान पर हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विजयादशमी समारोह समिति की आम सभा की बैठक अगले महीने की 4 सितंबर 2022 को जन्नत विवाह में संध्या 5:00 बजे होगी साथ ही आज के इस बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया। विजयदशमी समिति के महामंत्री विभूति नारायण शर्मा के शारीरिक अस्वस्था के कारण समिति से अपना कार्यभार राजेश फैशन को देने का आग्रह किया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। इस संस्था के अध्यक्ष पूर्व उपसभापति विधानपरिषद् सलीम परवेज ने कहा कि विजयादशमी समारोह पर इस बार रावण पहले से भी बड़ा बनेगा और बेहतर आतिशबाजी का आनंद शहरवासी उठा पाएंगे। नए महामंत्री राजेश फैशन ने बताया कि इस बार का विजयदशमी समारोह, रावण वध 5 अक्टूबर को राजेंद्र स्टेडियम में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा क्योंकि 2 साल कोरोना के चलते यह आयोजन नहीं हो पाया है। इसलिए इस बार का आयोजन बहुत अच्छे तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान इस बैठक में विभूति नाथ शर्मा, कन्हैया सिंह, ददन राज गिरी,मनोज श्रीवास्तव, राजेश फैशन, संजय सिंह, सुनील सिंह, रमेश कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग