राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग कांडों में 4 को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कांड संख्या 227/17 में फरार चल रहे सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दिलसर गांव निवासी हारून रसीद पिता मोहम्मद रउफ अंसारी और कांड संख्या 407/22 में फरार विकास कुमार पिता योगेन्द्र राम गांव कवलपुरा को गिरफ्तार किया गया। वही शराब के मामले में मशरक पूरब टोला गांव में सुनील सिंह पिता दारोगा सिंह के गाछी में मशरक गोला रोड़ निवासी नवल कुमार पिता रामनाथ प्रसाद को 5 लीटर देशी शराब और जजौली गांव निवासी प्रेमचन्द प्रसाद पिता चंद्रमा प्रसाद को 2 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वही खजुरी गांव में शैलेश राम पिता मानदेव राम के पलानी से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही शराब धंधेबाज शैलेश राम पुलिस बल को देख फरार हो गया। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग