राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बलिया से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन सेनानी चित्तू पांडेय हमसफर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। इसका विस्तार छपरा तक किया जाएगा। सुरेमनपुर व युसुफपुर में भी इसका ठहराव होगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा दे दी है। यह जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी। वह अपने संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि एनएच-31 से एनएच-84 को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सोनबरसा, दलनछपरा, महुली घाट के रास्ते आरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फोर लेन का सड़क व पुल बनवाएगा। इसका पूरा खर्च भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय उठाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग