राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी मथुरापुर नदी घाट पर धावा दल द्वारा की गयी छापेमारी मे एक लाख साठ हजार पांच सौ सी एफ टी बालू जब्त की गयी है। इस संबंध में जिला खान निरीक्षक अजीत कुमार ने अवैध रुप से भंडारित बालू के जमीन मालिकों पर स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। धावा दल की अध्यक्षता सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे थे जिसमे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, खनिज विकास पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी एवं दिघवारा अंचलाधिकारी एवं भारी संख्या मे पुलिस बल उपस्थित थे। छापेमारी में हराजी, मथुरापुर नदी घाट के अलग-अलग जगहों से कुल पचासी लाख सैतालिस हजार पाँच सौ पचास रुपए मुल्य के एक लाख साठ हजार पाँच सौ सी एफ टी बालू जब्त हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग