बाढ़ पीड़ित के मदद के लिए आगे आया गीता सुख फाउंडेशन
मशरक(सारण)। गीता सुख फाउंडेशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहा हैं। मशरक प्रखंड के राजापट्टी के पास कर्ण कुदरिया पंचायत के गांवो में व अन्य जगहों पर बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। इसके लिए सदस्य नाव के द्वारा भी पीड़ितों के पास पहुंच रहे हैं। गीता सुख फाउंडेशन के सदस्यों ने रविवार को छपरा,सिवान, गोपालगंज के बॉडर के आसपास के लोगों के बीच खाद्य सामग्री के चूड़ा, मीठा, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कीट, दालमोट व मिठाई का वितरण किया। अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि संस्था के द्वारा लगातार बाढ़ राहत कार्य चलाया जा रहा है। मौके पर संदिप ठाकुर, श्रवण कुमार, रवि कुमार, टिन्कू प्रसाद, राम किशोर गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजा गुप्ता, साबिर अंसारी, मोनू गुप्ता, धिरज शर्मा, गणेश चौधरी, बिपिन कुमार, पप्पू गुप्ता, जवेद खान आदि ने सहयोग किया। में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। मिडिया प्रभारी अर्जून सिंह ने बताया कि चूड़ा, मीठा, मोमबत्ती, बिस्किट, माचिस, मास्क इत्यादि बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग