राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए।जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा का है।दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी शम्भू सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें अमित राय एवं भरत राय को नामजद कर उधार नही देने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी कमलेश राय ने दर्ज कराई है। जिसमें शम्भू सिंह,अखिलेश्वर सिंह, प्रभात सिंह, आलोक सिंह सहित छह लोगों को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग