- बीएलओ पर रुपये मांगने का लगाया आरोप।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वोटर आई कार्ड बनवाने गए व्यक्ति के साथ बीएलओ द्वारा गाली- गलौज करने एवं रुपये की मांग करने को लेकर सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित निरंजन कुमार सिंह ने बताया है कि गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरा में अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने गया था। जहाँ उपस्थित बीएलओ अजय कुमार सिंह द्वारा पांच सौ रुपये की मांग की जाने लगी। जब मैंने पैसा देने से इंकार किया तो बकझक होने लगी। इस दौरान बीएलओ गाली-गलौज करने लगे तथा फोन करके अपने परिवार के नितेश कुमार, संजय सिंह, पप्पू सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि को बुलाये। उक्त लोग आते ही लाठी-डंडे एवं रॉड से मुझपर अंधाधुंध प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही बचाव में सुजीत कुमार आये तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। छात्रों द्वारा हल्ला-गुल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे तब तक नामजद फरार हो गए। लोगों के सहयोग से हम दोनों को इलाज के लिये जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग