राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 115 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि प्राप्त सूचना पर कराह में छापेमारी की गई।जहाँ संतोष नट के घर से 20 लीटर देशी शराब जबकि उनके साथी प्रभु चौधरी और कृष्णा नट के पास से 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही कन्हौली संग्राम के विक्रमा राय के घर के पीछे से 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में कराह के संतोष नट, गोपालपुर के प्रभु चौधरी, कन्हौली मनोहर के कृष्णा नट और कन्हौली संग्राम के विक्रमा राय शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग