संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवा खुर्द का है। पीड़िता लखिया देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठी थी। तभी बगल के ही रमेश कुमार, अनिल राय, अरुण राय, अरबिंद राय, राजन राय एवं विजय राय मेरे पुत्र चुनमुन एवं मंटु के साथ गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिए।बचाव में जब मैं गई तो नामजदों ने रॉड से प्रहार कर मुझे जख्मी कर दिया एवं गले से सोने का मंगलसूत्र भी नोंच लिये। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग