राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। रविवार की दोपहर पानापुर मठिया के समीप देशी कट्टे के साथ पकड़े गए रसौली इमली टोला के तीनो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पानापुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबो को नाकाम कर दिया। पुलिसिया पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांव के ही एक युवक से कट्टा लेकर वह चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार तीनो युवकों को सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रसौली इमली टोला निवासी फैजुल रहमान का पुत्र सैफ अली, शहाबुद्दीन का पुत्र सज्जाद आलम, मोहम्मद गफूर का पुत्र अफरोज आलम शामिल है। मालूम हो कि रविवार की दोपहर गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने पानापुर तरैया नहर मार्ग पर फकुली गांव के समीप संदिग्ध रूप से टहल रहे तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ा एवं तलाशी ली तो उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ था ।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग