राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव से पुलिस ने रविवार की रात्रि में शराब कांड के फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गवन्द्री गांव निवासी नायक सिंह है। जिसे रविवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसे सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया। वहीं गवन्द्री गांव से ही शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नशेड़ी उक्त गांव का गणेश राय है, जिसे गिरफ्तार कर जुर्माना के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग