राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई राम विनय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि गवन्द्री गांव में उदय महतो अपने घर के पास झोपड़ी में शराब छुपाकर चोरी छीपे बिक्री कर रहा है। सूचना सत्यापन के लिए वहां पहुचे तो उदय महतों घर से फरार था। जब उसके झोपड़ी की तलाशी ली गई तो एक गैलेन में 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में फरार धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग