राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नामांकन के प्रथम दिन सोमवार को एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन नहीं कराया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल सहयोग समिति के एक अध्यक्ष एवं 12 प्रबंध कारणी सदस्य कुल 13 पदों के लिए 3 सितंबर को मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन 22 एवं 23 अगस्त को होगा। तथा नामांकन की समीक्षा 24 से 25 अगस्त तक नाम वापसी एवं प्रतीक चुनाव चीन का आवंटन 27 अगस्त को होगा। नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में एक काउंटर बनाया गया है। जिसके लिए कृषि समन्वयक राकेश रंजन कुमार को उपनिर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग