राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों में महुली गांव की ज्योति देवी, गलीमापुर के चिंटू देवी, तथा पचभिण्डा के चंदा कुमारी, शामिल है। घायल तीनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं महुली निवासी ज्योति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षो द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग