राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय का सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कार्यालय के मुख्य गेट व सभाकक्ष का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध सीडीपीओ द्वारा तरैया थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि मंगलवार की सुबह में जब कर्मी कार्यालय पहुंचे तो देखें कि मेन गेट व सभा कक्ष का ताला टूटा हुआ है, और कमरे से एक प्रिंटर, आधार कार्ड बनाने वाला फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरा, व लैपटॉप का चार्जर गायब है। सीडीपीओं ने पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग