राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंगलवार को एआईएसएफ सारण जिला सचिव अमित नयन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिहार में 7वें चरण की शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग पर सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ऊपर प्रदर्शन पर बर्बर लाठीचार्ज निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार की तर्ज पर महागठबन्धन की सरकार न चले। रोजगार का सवाल बिहार के लाखों नौजवानों का फौरी मुद्दा है। इसलिए सरकार को गम्भीरता दिखलाते हुए युवाओं के साथ वार्ता का रास्ता अपनाना चाहिए और उनकी मांगों को सुनना चाहिए। सरकार आज की घटना के मुख्य जिम्मेवार पुलिस अधिकारी एडीएम केके सिंह पर कड़ी कार्रवाई करे और इस बात की गारंटी भी करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग