राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तरैया थाना पुलिस ने पूर्व के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि तरैया थाने में दर्ज पूर्व के शराब कांड में नामजद अभियुक्त सरेया रत्नाकर गांव निवासी पियारी नट को सोमवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जगदीश गांव निवासी सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सोनू कुमार सिंह पर रंगदारी व लूट के मामले में तरैया थाना में कांड संख्या-204/22 दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग