राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के सतजोड़ा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह का प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर दुबारा निर्वाचन तय है। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ राहुल सिंह ने ही नामांकन किया ऐसे में उनका निर्वाचन तय है। वही कार्यकारिणी सदस्य के लिए कोंध के पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, भोरहा के शत्रुघ्न राय, बेलौर के वीरेंद्र राय, धेनुकी के टनु सिंह, टोटहा जगतपुर के पप्पू सिंह एवं बकवा के नीलम देवी ने नामांकन किया। बीसीओ वृजमोहन पासवान ने बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष को 3 सितंबर को जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। नामांकन के मौके पर बसहिया के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, चकिया के पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं रसौली पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर सिंह भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग