पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राजापट्टी मुख्य मार्ग पर मशरक थाना के ठीक सामने थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा के आदेशानुसार एएसआई उपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में बाइक जांच अभियान मंगलवार को चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को पकड़ा गया और हेलमेट के लिए चालान काटा गया। जांच अभियान को देखकर बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है लोगों में बेचैनी देखी गई। कुछ लोग तो दूर से ही पुलिस को देख कर अपनी बाइक घुमाकर लौट के दिखे गए, पुलिस प्रशासन के द्वारा बाइक चालकों से कहा गया कि कृपया आप लोग हेलमेट को पहन कर ही बाइक को चलाया करें, क्योंकि हेलमेट पहने से आप ही को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही साथ बाइक चलाते समय बाइक संबंधित सभी कागजातों को अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग