पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र मशरक स्टेशन रोड के स्व. टुन्ना तिवारी के चालीस वर्षीय पुत्र पप्पू तिवारी की लुधियाना में काम करते समय तीन मंजिले मकान से गिर कर मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक की आर्थिक स्थिति कमजोर थी जिस कारण मशरक से दस दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए लुधियाना चले गए थे। मंगलवार की देर शाम में उनके मौत की खबर से उनके अपनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। और परिजनों से मिल उनका ढाढस बढाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग