पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। आश्वासनों के बाद भी वेतन नहीं मिलने से नाराज नगर पंचायत क्षेत्र के दैनिक सफाई कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी कर वेतन दिलाने की मांग की और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी की कार्य प्रणाली के कारण छः माह से वेतन नही मिलने का आरोप लगाया। सफाईकर्मियों ने बताया कि वे 24 सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लगें हैं कुछ दिनों पूर्व भी सफ़ाई कर्मचारियों और ऑफिस स्टाफ ने नगर पंचायत कार्यालय में शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था।इसके बावजूद वेतन नहीं मिला तो एक बार फिर से सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा। सफाईकर्मियों ने बताया कि वे गरीब हैं इसी से परिवार का भरण-पोषण चलता है छः महीने से वेतन नहीं मिलने से परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया है। आक्रोश जाहिर करने वाले में चंदन कुमार, बिनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विशाल कुमार समेत दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग