राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार पानापुर थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पानापुर थाना गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में पानापुर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना/ मनवीय सूचना प्राप्त हुई की पानापुर थानान्तर्गत नहर के आस- पास कुछ लोगों द्वारा कोई आपराधिक घटना कारित करने की योजना बनाया जा रहा है। गुप्त सूचना/ मानवीय सूचना पाकर पानापुर पुलिस टीम एवं गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुँची तो पुलिस वाहन को देखकर 03 व्यक्तियों द्वारा बाईक पर सावार होकर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हे गस्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ बल की सहायता से पकड़ा गया। पूछ – ताछ एवं तालसी के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान क्रमश: 1. सैफ अली , पिता- फैजुल रहमान, 2. सज्जार आलम , पिता – सहाबुद्दीन 3 अफरोज आलम, पिता- मो ० गफूर तीनो सा0 रसौली थाना पानापुर, जिला सारण के रूप में की गई तथा इनके पास से 01 देशी कट्टा एवं 03 मोबाईल जप्त/ बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बंध में पानापुर थाना कांड सं0-233/ 22 दिं0-21.08.22 धारा- 25 ( 1- बी ) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों 1. सैफ अली 2. सज्जार आलम 3. अफरोज आलम के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग