राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)।
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 22 एवं 23 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर कुल 108 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा- 2, जिंदा कारतूस- 02, मोटरसाईकिल – 7, मोबाईल- 16, कार 1, सफारी वाहन- 1, पिकअप -1, ट्रैक्टर -1 , नगद राशि -980 रू0 तथा 1171 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 23 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 1500 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। मॉझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 324.72 लीटर विदेशी शराब, 01 बोलेरो पिकअप 01 मोबाईल जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रिविलगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर रिविलगंज सेन्ट्रल बैंक के पास से छापामारी कर 165.4 लीटर विदेशी शराब, 04 मोबाईल, 01 सफारी गाड़ी जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। भगवानबाजार थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बिन्द टोली स्थित एक कुए के पास से छापमारी कर 210 लीटर देशी शराब जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग