राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गाँव में मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में योगेन्द्र मांझी के पुत्र रत्नेश कुमार मांझी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।जिसमें कहा गया है कि दो रोज पहले अपने दरबाजे पर सोया था। जब उठा तो बिछावन पर ही मोबाइल छूट गया। थोड़ी देर बाद देखा तो बिछावन से मोबाइल गायब था। खोजबीन के बाद दुरगौली गाँव निवासी देवेन्द्र सिंह के पुत्र उदय सिंह के पास से मोबाइल बरामद हुआ जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग