संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई।हालांकि मृत महिला की अबतक पहचान नहीं हो सकी है।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए.पी गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम एक जख्मी महिला को कुछ लोगों द्वारा अस्पताल लाया गया।जहाँ आनन-फानन में इलाज शुरू हुआ।तबतक महिलाज को अस्पताल पहुँचाने वाले लोग फरार हो गए।इस दौरान इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई।जख्मी महिला के सर में गंभीर चोट होने की बात बताई जाती है।वही उपस्थित लोगों में सड़क दुर्घटना में जख्मी होने की चर्चा होती रही।मगर दुर्घटना कब और कैसे हुआ इसकी सही जानकारी नही मिल सकी है।इधर घटना की सूचना पर अस्पताल पहुँची पुलिस मृत महिला की पहचान करने में जुटी है।मगर समाचार प्रेषण तक मृत महिला की पहचान नही हो सकी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग