संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवा खुर्द का है।पीड़ित कृष्णा राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि घर पर बैठे थे।तभी गांव के ही मंटु कुमार राय,चुनचुन कुमार राय,पुतुल कुमारी, श्रीनाथ राय, लाखिया देवी और ममता देवी पहुँचकर बोले कि तुमने हमारे बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस से पकड़वाया है।जब मैंने इस बात से इंकार किया तो गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरे बड़े भाई विजय राय आये तो उन्हें भी नामजदों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग