संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के हंसराजपुर का है।पीएसआई सुधा कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि हंसराजपुर में सोनु कुमार अपने घर पर शराब की विक्री कर रहा है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम सोनु कुमार बताया।जब उसके घर की तलाशी ली गई तो घर के पीछे छुपाकर रखे 35 लीटर शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग