संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क दुर्घटना में पत्नी के गंभीर रूप से जख्मी होने के मामले में पति ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें अज्ञात ड्राइवर एवं एक अन्य को नामजद किया है।घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के बतराहा बाजार के समीप का है।पीड़ित जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर निवासी आशदेव पांडेय ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरी पत्नी सिया देवी अपने मायके कटेशर से मेरे चचेरे भाई कृष्णा पांडेय के साथ बाइक से घर लौट रही थी।तभी बतराहा बाजार के समीप तीव्र गति से आ रही एक मारुती गाड़ी ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए भागने लगा।जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया।मगर स्थानीय विशाल सिंह द्वारा गांव वालों को समझाकर गाड़ी को भगा दिया गया।ऐसे में वही बता सकते है की गाड़ी कहाँ की और किसकी है।इधर सड़क पर गिरने से मेरी पत्नी के सर में गहरी चोट लगी।जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया।जहाँ एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।इधर दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग